తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : “सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार करेगी भव्य आयोजन”

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : “सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार करेगी भव्य आयोजन”

नई दिल्ली,। देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Ballabh Bhai Patel) की 31 अक्टूबर को 150वीं जयंती है। केंद्र सरकार ने इस मौके पर मेगा इवेंट का आयोजन करने का फैसला किया है। इस कड़ी में उनके जीवन पर आधारित 90 मिनट का नाटक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकारों द्वारा पहले 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात (Gujrat) में मंचित किया जाएगा। इसके बाद यह नाटक नई दिल्ली, अहमदाबाद और देश के अन्य शहरों में प्रस्तुत किया जाएगा।

भव्य समारोह का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे

केवड़िया में होने वाले इस भव्य समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्र व गुजरात के कई मंत्री और नेता भी शामिल होंगे। संस्कृति मंत्रालय ने इस मेगा इवेंट की देखरेख के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा जैसे 100 से अधिक सदस्य शामिल हैं।

नाटक में नई तकनीकों और कलाकारों का प्रयोग

इस नाटक में 200 कलाकार और क्रू मेंबर होंगे। इसमें लाइटिंग इफेक्ट और अन्य नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। तीन अलग-अलग कलाकार सरदार पटेल की भूमिका निभाएंगे। नाटक की शुरुआत 14 साल के पटेल से होगी, जिन्होंने स्कूल में किताबों की असल कीमत 2 पैसे के बजाय 5 पैसे में बेचे जाने पर विद्रोह किया था। नाटक में उनके जीवन से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी दर्शाया जाएगा, जैसे राजनीति में परिवारवाद का विरोध

पटेल का व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन

नाटक में पटेल की लंदन से कानून की पढ़ाई, अहमदाबाद वापसी, 1916 में बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) के भाषण से राजनीतिक चेतना का विकास, महात्मा गांधी के साथ उनके संबंध, 1946 में उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनने की कहानी और उनके अंतिम दिनों तक के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870