తెలుగు | Epaper

Bhopal : गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bhopal : गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

युद्धग्रस्त इलाके में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरी चीज़ों की भारी कमी के कारण आम लोगों की ज़िंदगी बेहद मुश्किल हो गई है। खासकर रसोई गैस की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। जैसे ही कहीं गैस सिलेंडर की गाड़ी दिखती है, लोग उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं।

गाड़ी दिखते ही लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे ही सिलेंडर से भरी गाड़ी किसी इलाके में पहुंचती है, वहां अचानक भीड़ उमड़ पड़ती है।

  • लोग सिलेंडर लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं
  • कई जगह धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है
  • सीमित सिलेंडर होने के कारण सभी को गैस नहीं मिल पा रही

इस वजह से कई परिवारों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

शहर में रसोई गैस (Cooking Gas) की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि (Gas Supply) गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे दिन भी नहीं खुलीं। नतीजतन जरूरतमंदों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। इधर, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने के बाद होटल कारोबारियों और छोटे कारोबारियों पर का संकट गहरा गया है। एसोसिएशन का दावा है कि किसी के पास दो तो किसी के पास 3 दिन का ही स्टॉक शेष है

होटल-रेस्त्रों को एलपीजी सप्लाई बंद

होटल-रेस्त्रों को एलपीजी सप्लाई बंद करने के बाद कई ने डीजल भट्टी की खरीदी के ऑर्डर कर दिए हैं। लेकिन, इसकी भी वेटिंग शुरू हो गई है। अचानक बढ़ी डिमांड के चलते दूसरे विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। मार्केट में इंडक्शन की खरीदी जोर पकड़ रही है।

पर्यटन निगम के होटलों में भी जहां स्टॉक खत्म हो गया, वहां गुरुवार को इंडक्शन पर खाना पकाया गया। क्रोमा के सेल्स ऑफिसर रितिक साहू ने बताया कि आमतौर पर जहां दिन भर में बमुश्किल 10- 12 इंडक्शन बिकते हैं। वहीं, पिछले दो दिनों में 30 से 35 यूनिट तक की बिक्री हुई है। कुछ मॉडल पूरी तरह खत्म हो गए हैं।

अन्य पढ़े: LPG Crisis: भारत में गहराता LPG संकट

मंगलम के संचालक श्याम बंसल कहते हैं कि इंडक्शन की मांग इतनी तेजी से बढ़ी है कि हमें दो बार नया स्टॉक मंगवाना पड़ा। लोटस आउटलेट के अधिकारी ने बताया कि अचानक इतनी मांग पहले कभी नहीं देखी। कई ग्राहक एक साथ दो-दो इंडक्शन खरीद रहे हैं ताकि, समस्या नहीं हो।

दूसरे दिन भी क्रैश रहीं गैस कंपनियों की बुकिंग साइट

संकट में होटल-रेस्त्रां कारोबार होटल व्यवसायी तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि रसोई गैस के विकल्प के रूप में डीजल भट्टी जलाने की तैयारी है। अधिकतर संचालकों ने इसके ऑर्डर दे दिए हैं। दो-तीन दिन का पुराना गैस स्टॉक बचा है। समस्या जल्द हल नहीं हुई तो कारोबार ठप हो सकता है।

प्लांट की निगरानी में लगे एसडीएम कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को गैस एजेंसियों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। गैस रिफिलिंग प्लांट पर एडीएम और एसीपी स्तर के अफसर तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को दिन में दो बार प्लांट का निरीक्षण करना अनिवार्य किया गया है।

दो दिन पुरानी बुकिंग पर सप्लाई की: रसोई गैस को लेकर गुरुवार को शहरकी 34 से अधिक एजेंसियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ जगह हंगामे के कारण कामकाज बंद करना पड़ा। संचालकों का कहना है कि दो दिन पुरानी ऑनलाइन बुकिंग की डिलीवरी कर दी गई है।

रीफिलिंग सेंटर पर छापा, 15 सिलेंडर जब्त: गुरुवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने गांधी नगर में लईक के गैस रीफिलिंग सेंटर पर छापा मारकर 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। बुधवार को भी करोंद स्थित सात दुकानों में गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया था, जिसके बाद निशातपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है।

ऐजेंसी पर मारामारी 34 से अधिक गैस एजेंसी हैं शहर में, सभी जगह गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी

पैनिक बुकिंग भी गैस की किल्लत से पैनिक बुकिंग हो रही, इससे दिक्कत बढ़ी

अन्य पढ़े:

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bihar-पीएम किसान योजना- बिहार के 73 लाख किसानों को आज मिलेंगे दो-दो हजार

Bihar-पीएम किसान योजना- बिहार के 73 लाख किसानों को आज मिलेंगे दो-दो हजार

गैंग सरगना की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन की गुहार

गैंग सरगना की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन की गुहार

अमेरिका में बड़ा घोटाला भारतीय मूल के भाइयों को 400 साल तक की जेल?

अमेरिका में बड़ा घोटाला भारतीय मूल के भाइयों को 400 साल तक की जेल?

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

जिस थिएटर ने जेल भेजा, वही अब हॉलीवुड की ओर- अल्लू अर्जुन पर CM रेवंत रेड्डी की तारीफ

जिस थिएटर ने जेल भेजा, वही अब हॉलीवुड की ओर- अल्लू अर्जुन पर CM रेवंत रेड्डी की तारीफ

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870