Rajasthan : अजमेर हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, धमाके के साथ लगी आग

Read Time:  1 min
अजमेर हाईवे
अजमेर हाईवे
FONT SIZE
GET APP

जयपुर-अजमेर हाइवे (Jaipur-Ajmer Highway) पर आज सुबह केमिकल (Chemical) से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही उसमें धमाके के साथ आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जयपुर-अजमेर हाइवे पर आज सुबह केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही उसमें धमाके के साथ आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। मौखमपुरा पुलिया के पास यह हादसा हुआ।

टैंकर में आग लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Bigrade)की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकल कर्मी सीधे टैंकर तक नहीं पहुंच पाए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया लिया गया है।

आग लगने की इस घटना में टैंकर में ड्राईवर जिंदा जल गया है। आग बुझने के बाद रेस्क्यू टीम ने ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिनमें दूदू, फुलेरा और आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकलें मंगाई गई।

पुलिस ने रोके वाहन, यातायात जाम

घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। इससे दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया है। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है। जल्द ही यातायात को संचालित कराया जाएगा।

छह महीने पहले भांकरोटा में हुआ था दर्दनाक हादसा

बता दें कि जयपुर-अजमेर हाईवे पर करीब छह महीने पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। उस समय भांकरोटा क्षेत्र में एक टैंकर पलटने से आग लग गई थी, जिसमें करीब 40 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।

Read more : PM Modi : नई किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज’ का विमोचन आज

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।