తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : सीएम रेखा ने मनाया दीपोत्सव, कहा– ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : सीएम रेखा ने मनाया दीपोत्सव, कहा– ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस बार दिवाली का त्योहार खास रहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दीपावली के पावन अवसर पर दिल्लीवासियों और पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उम्मीद भरता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं।

‘दिव्य दीपोत्सव’ को बताया ऐतिहासिक आयोजन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर बताया कि इस बार राजधानी की दिवाली और भी खास रही। स्वतंत्रता के बाद पहली बार कर्तव्य पथ पर भव्य ‘दिव्य दीपोत्सव’ (The grand ‘Divine Festival of Lights’) का आयोजन किया गया। लाखों दीपों से जगमगाता कर्तव्य पथ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सीएम ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम बताया।

पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अपील

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रीन पटाखों (Green firecrackers) के इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है और इस दिवाली को सुरक्षित, सुंदर और हरित बनाए रखना जरूरी है।

लोगों में उत्साह और जागरूकता

मुख्यमंत्री के संदेश से राजधानी में दिवाली के उत्साह के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश गया। सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे अपने त्योहार को सुरक्षित, हर्षोल्लासपूर्ण और प्रदूषण-मुक्त बनाएं

क्या रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं?

रेखा गुप्ता एक भारतीय राजनीतिज्ञा तथा वर्तमान दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। वे वर्तमान दिल्ली विधानसभा में शालीमार बाग से विधायक हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं। वह इस पद को संभालने वाली चौथी महिला हैं।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870