తెలుగు | Epaper

Crime : किराए के बदले किराएदार विधवा की आबरू लूटता था मकान मालिक

digital
digital
Crime : किराए के बदले किराएदार विधवा की आबरू लूटता था मकान मालिक

ओडिशा से सामने आयी दिल दहला देने वाली घटना

ओडिशा के गंजम जिले में एक किराएदार विधवा महिला को अपने मकान मालिक को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार को बेद्यनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुदेश्ना जेना (57 वर्षीय) ने हरिहर साहू (72 वर्षीय) को उनके कमरे में सोते वक्त मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हरिहर साहू एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक थे। बताया गया कि महिला ने संपत्ति हड़पने के इरादे से यह हत्या की।

घर की पहली मंजिल पर रहते थे मकान मालिक, प्रथम तल पर किराएदार

हरिहर साहू घर की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि आरोपी महिला नीचे के तल पर अकेले रहती थी। उसकी एक बेटी हैदराबाद और दूसरी अंबापुआ (बरहामपुर) में रहती है। पुलिस के मुताबिक, महिला को साहू के कमरे में आने-जाने की पूरी छूट थी। गुरुवार सुबह उसने उनके कमरे में घुसकर उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग बुझाने का नाटक करते हुए महिला ने पड़ोसियों की मदद ली और दावा किया कि दो अनजान लोग कमरे में घुसे और साहू को आग लगा दी।

उपचार के दौरान मकान मालिक की मौत

घटना के बाद साहू को पहले एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को बताया कि किसी ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। उनकी बेटी मधुस्मिता साहू ने उसी दिन बेद्यनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

किराएदार महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला और मृतक के बीच पिछले पांच वर्षों से संबंध थे। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया करता था और महिला की भी उनकी संपत्ति पर नजर थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल घर के आंगन में फेंक दिया और प्लास्टिक की केरोसिन की बोतल को आग में झोंक दिया।

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870