తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी- राजनाथ

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी- राजनाथ

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार रात एक बड़े आतंकी हमले से दहल उठी। लाल किला (Red Fort) मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ धमाका इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जांच एजेंसियां रातभर मौके पर डटी रहीं और शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक आतंकी हमला था। विस्फोटक सामग्री कार में पहले से रखी गई थी और धमाका रिमोट कंट्रोल से किया गया।

राजनाथ सिंह का सख्त बयान

धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, “इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं और हर तथ्य को सार्वजनिक किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की पुष्टि की

दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commisioner) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों से यह आतंकी साजिश प्रतीत होती है। पुलिस ने मौके से कार के टुकड़े, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और विस्फोटक के नमूने जब्त किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब जांच कर रही हैं कि इस हमले में कौन-सा आतंकी संगठन शामिल हो सकता है।

जांच एनआईए या स्पेशल सेल को मिल सकती है

गृह मंत्रालय ने घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी जा सकती है। आज शाम तक इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।

राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा

धमाके के बाद दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों — इंडिया गेट, संसद भवन, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/category/national/#google_vignette

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870