తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : दिल्ली पुलिस ने साजिश मामले में दर्ज की नई एफआईआर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : दिल्ली पुलिस ने साजिश मामले में दर्ज की नई एफआईआर

नई दिल्ली। दिल्ली में 10 नंवबर को हुए धमाके के मामले में पुलिस ने एक और नई एफआईआर (New FIR) दर्ज की है। दिल्ली कार बम विस्फोट मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है और अब सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि वित्तीय और मनी लॉंड्रिंग के मामले की जांच के लिए सीबीआई (CBI) और ईडी को भी इसमें शामिल किया गया है।

डॉक्टर टेरर मॉड्यूल की बड़ी साजिश का खुलासा

जांचकर्ताओं ने दावा किया है कि डॉक्टर टेरर मॉड्यूल (Doctor Terror Moduel) 6 दिसंबर को आतंकी वारदात करना चाहता था। कुल 8 डॉक्टर शुरुआत में इस टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थे। पूरे दिल्ली-एनसीआर में वे 32 जगहों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

कई एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी, संदिग्ध हिरासत में

एनआईए, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस गुरुवार को तलाशी अभियान में जुटी रहीं, जिसके परिणामस्वरूप कुछ और संदिग्ध डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया और चार कारों को जब्त किया गया।

टेरर मॉड्यूल से जुड़ी चार कारें बरामद

जांचकर्ताओं ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से अब चार कारों का संबंध जोड़ा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने सभी कारों को बरामद कर लिया है।

  • स्विफ्ट डिजायर—डॉ. शाहीन के नाम पर, उपयोगकर्ता डॉ. मुजम्मिल
  • आई20—कथित तौर पर दिल्ली विस्फोट में इस्तेमाल
  • इकोस्पोर्ट—फरीदाबाद से बरामद
  • ब्रेज़ा—चौथी जब्त कार

डॉ. उमर और मुजम्मिल के बीच वित्तीय विवाद सामने आया

जांच में पता चला है कि वारदात की योजना बनाने के लिए डॉ. उमर ने सिग्नल ऐप पर एक सीक्रेट ग्रुप बनाया था। डॉ. आदिल की गिरफ्तारी से फरीदाबाद मॉड्यूल का खुलासा हुआ।

यूरिया से IED बनाने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपियों ने 20 लाख रुपये नकद जुटाकर डॉ. उमर को दिए। इसमें से 3 लाख रुपये आईईडी तैयार करने के लिए गुरुग्राम और नूंह से 20 क्विंटल एनपीके खाद खरीदने में खर्च किए गए।

डायरियों से मिले कोडवर्ड, गुप्त ‘ऑपरेशन’ का खुलासा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कमरों से बरामद डायरियों में ऑपरेशन के लिए कई कोड वर्ड मिले हैं।

  • एक डायरी—डॉ. उमर के कमरा नंबर 4 से
  • दूसरी डायरी—डॉ. मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से (यहीं बैठकर साजिश रची जाती थी)

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870