తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर बुड़ैल जेल में, परिवार से कोई मुलाकात नहीं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर बुड़ैल जेल में, परिवार से कोई मुलाकात नहीं

चंडीगढ़,। रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (DIG Harcharan Singh Bhullar) इन दिनों चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, अब तक उनसे मिलने कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा है। वे आम कैदियों की तरह ही जेल में रह रहे हैं और वही खाना खा रहे हैं। भुल्लर रात में जमीन पर गद्दा बिछाकर एक तकिया और चादर के साथ सोते हैं।

भुल्लर पर नए आरोप और बरामदगी

भुल्लर को बैरक नंबर-7 में रखा गया है। लुधियाना (Ludhiyana) के समराला में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। सीबीआई ने भुल्लर के बोंदली फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें (2.89 लाख रुपये मूल्य) और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामला आबकारी अधिनियम की धाराओं 61, 1 और 14 के तहत दर्ज किया गया है।

सीबीआई जांच और गिरफ्तारी

16 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए डीआईजी के एजेंट कृष्नु को रंगे हाथ पकड़ा गया। सीबीआई (CBI) ने पूछताछ के बाद डीआईजी भुल्लर को भी गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राज्य सरकार ने डीआईजी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच का दायरा बढ़ा

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अब तीन जिलों के आठ पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि मामले से जुड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870