Railway- कोहरे ने रोकी रफ्तार, 87 ट्रेनों का बदला शेड्यूल

Read Time:  1 min
ट्रेनों
ट्रेनों
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्‍ली,। कोहरे के कारण दिल्‍ली (Delhi) आने वाली 87 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसमें कई ट्रेनें रास्ते में ही अटकी रहीं तो कई को डायवर्ट करना पड़ा। कई ट्रेनें सात घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। अनेक इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, कहीं-कहीं यह शून्य तक पहुंच गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखी जा रही है, जिससे देरी और बढ़ गई है। प्रभावित ट्रेनों में राजधानी, दूरंतो और अमृतभारत (Amrit Bharat) जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे (Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए देरी से चल रही ट्रेनों की सूची जारी की है।

सुरक्षा को प्राथमिकता: उत्तर रेलवे

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। घने कोहरे की स्थिति में किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए ट्रेनों को सीमित गति से चलाया जा रहा है, इसी कारण परिचालन में देरी हो रही है।

राजधानी, दूरंतो और अमृतभारत समेत कई ट्रेनें लेट

देर से चल रही प्रमुख ट्रेनों में 12397 प्रयागराज-नई दिल्ली सफर एक्सप्रेस, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14117 प्रयागराज-भिवानी मेमू, 12555 गोरखपुर-भटिंडा सफर एक्सप्रेस, 12303 हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

कई रूट्स पर मेमू और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार थमी

इसके अलावा 14315 बरेली-नई दिल्ली मेमू, 15273 रक्सौल-आनंद विहार मेमू, 13257 दानापुर-आनंद विहार मेमू, 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज मेमू, 14717 बीकानेर-हरिद्वार मेमू, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली मेमू, 12229 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट और 15127 बनारस-नई दिल्ली मेमू जैसी ट्रेनें भी देरी का शिकार रहीं।

इन स्टेशनों पर रुकी रहीं ट्रेनें

प्रभावित ट्रेनें प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, पलवल, रेवाड़ी, सहारनपुर, अंबाला सहित कई स्टेशनों पर घंटों तक खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।