Delhi : मुफ्त कमरा न मिलने पर विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश

Read Time:  1 min
दिल्ली
दिल्ली
FONT SIZE
GET APP

दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विदेशी नागरिक ने फ्री में रहने के लिए कमरा नहीं मिलने पर चाकू निकाल अपना गला रेत खुद को जख्मी कर लिया।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके (Paharganj) के एक होटल के बाहर एक विदेशी नागरिक ने अपना गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी नागरिक ने होटल स्टाफ से फ्री स्टे के लिए रिक्वेस्ट की थी। होटल स्टाफ ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसके बाद  उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। ये मामला पहाड़गंज के व्हाइट ग्लो होटल का है।

विदेशी नागरिक की पहचान तुर्कमेनिस्तान के रहने वाले (Jaehyun) जेहुन (29) के रूप में हुई है, जो पिछले महीने 20 जनवरी से 10 फरवरी तक व्हाइट ग्लो होटल में ठहरा था।

वापस होटल लौटा, कमरा मांगने लगा 

10 फरवरी को होटल छोड़ने के बाद वह बुधवार (11 फरवरी) को वापस लौटा और कमरा मांगते हुए कहा कि उसके पास भुगतान के लिए पैसे नहीं है। जब होटल स्टाफ ने बताया कि कोई कमरा उपलब्ध नहीं है और बिना पैसों के कमरा देने से मना किया, तो वह भड़क गया।

अन्य पढ़े: Bihar- भाजपा बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी का निधन

चाकू निकाल काटने लगा अपना गला

इस दौरान बहस के बीच जेहुन ने अचानक चाकू निकाला और अपना गला काटने की कोशिश की। होटल मैनेजमेंट ने तुरंत पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू में किया, लेकिन तब वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था और बहुत खून बह रहा था।

घटना के समय नशे में होने की पुष्टि

पुलिस ने घायल जेहुन को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि घटना के समय वह काफी नशे में था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।