National : भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 37 घुसपैठियों की आशंका

Read Time:  1 min
भारत-
भारत-
FONT SIZE
GET APP

यूपी के सात जिले नेपाल की सीमा से सटे हैं। इनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, महाराजगंज की करीब 579 लंबी सीमा लगती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल 24 घंटे हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

भारत नेपाल सीमा पर पाकिस्तान और बांग्लादेशियों के अवैध घुसपैठ के सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक करीब 37 पाकिस्तान और बांग्लादेशी नेपाल में मौजूद हैं। वह किसी तरह भारत में प्रवेश करने की फिराक में है। जिसको लेकर सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। सीमा से गुजरने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी और जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

परेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह अब नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक नेपाल में 35 से लेकर 37 तक संदिग्ध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मौजूद है। जो भारत में किसी तरह घुसपैठ करने की फिराक में है। जिसके बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।


35 से 37 पाकिस्तान और बांग्लादेशी नागरिक नेपाल में मौजूद

एसएसबी 42 बी बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि जैसा आप देख रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल बहुत तनावपूर्ण है। इस माहौल में कोई भी संदिग्ध आदमी नेपाल की खुली सीमा से भारत में प्रवेश कर सकता है। जिसको देखते हुए हम 24 घंटे सतत निगरानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं। इनपुट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे हायर हेडक्वार्टर से इनपुट मिला है कि करीब 35 से 37 जो बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिक हैं।

बांग्लादेश से नेपाल में कर गए प्रवेश

वह बांग्लादेश से नेपाल में प्रवेश कर गए हैं। वह इस फिराक में कि भारत नेपाल के बीच फॉरेस्ट और खुला बॉर्डर होने के नाते प्रवेश कर सकते हैं। जिनको हम पकड़ कर तत्काल कानून के हवाले करेंगे।

24 घंटे चल रही चेकिंग

चेकिंग अभियान के सवाल पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीमा क्षेत्र के चप्पे- चप्पे पर निगरानी की जा रही है। चेकिंग अभियान चल रहा है हमारे जवान पेट्रोलिंग करते हैं। वह व्हीकल पेट्रोलिंग करते हैं। बीच-बीच में हमने नाका पॉइंट लगा रखा है जिनमें आने-जाने वाले लोगों की आइडेंटी चेक करते हैं देखते हैं कि या हिंदुस्तानी या फिर नेपाली नागरिक है। थर्ड कंट्री नागरिक को हम यहां से आने जाने की परमिशन नहीं देते हैं।

Read more : Good news : वोट देने जा रहे हैं तो मिलेगी ये शानदार सुविधा

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।