Indore : इंदौर में पति ने पत्नी के मुंह में जहर ठूंसा,नहीं खाने पर गला घोंटा

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

फिर खुद सुसाइड किया

इंदौर : इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने कथित तौर पर पत्नी के मुंह में जबरन जहर ठूंसा। विरोध करने पर उसका गला घोंट (gala ghont) दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला दबा दिया।

घरेलू विवाद बना मौत की वजह?

पुलिस जांच में घरेलू विवाद और आपसी तनाव को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। आसपास के लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाले हल्केवीर पटेल (Halkveer Patel) ने पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। महिला के मुंह के पास चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसे जबरन जहर खिलाने की कोशिश की गई थी। पति ने उसके मुंह में जहर की गोलियां डालीं, लेकिन जब उसने खाने से इनकार किया तो मारपीट के बाद गला घोंट दिया।

परिजन शव लेकर होशंगाबाद के पास स्थित बनखेड़ी गांव रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। उधर, मुख्य आरोपी सतीश सावले ने रविवार को खंडवा जिले के घाटाखेड़ी गांव पंधाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह गांव पहुंचा, परिवार से मिला और नाबालिग भांजी को राजौदा गांव में छोड़ा। इसके बाद जहर खा लिया। शाम को गांव के लोगों ने उसे बेसुध हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पत्नी रोशनी (Wife Roshni) की हत्या कर पति द्वारा जहर खाने की बात सामने आई है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और वे गांव में अंतिम संस्कार करेंगे। इधर, जानकारी सामने आई है कि सतीश सांवले ने बेटमा थाने में परिजनों के साथ पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई थी।

हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को ठहराया विवाद का जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात हल्केवीर पटेल, उसका साला देवेंद्र और भतीजा ललित पटेल घर पर मौजूद थे। इसी दौरान हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को डांटते हुए कहा कि उसके कारण यह सब हुआ है और सतीश ने झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर रोशनी ने दोनों पक्षों को झगड़ा नहीं करने की समझाइश दी और कहा कि वह सतीश से एफआईआर वापस लेने को लेकर बात करेगी। रात में रोशनी ने सतीश को फोन कर एफआईआर वापस लेने की बात कही, लेकिन उसने मना करते हुए कॉल काट दिया।

देर रात तक हल्केवीर के घर पर उसका साला और अन्य लोग बातचीत करते रहे। उनके जाने के बाद उसने पत्नी रोशनी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। रोशनी का परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

सुसाइड नोट में लिखा- दोनों जहर खाकर जान दे रहे

सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी ने उसके साथ धोखा किया है। उसका सतीश सांवले से संबंध था। दोनों उसी कारण जहर खाकर जान दे रहे हैं। साथ ही बेटी की जिम्मेदारी उसकी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 साल की होने पर उसे देने की बात भी लिखी गई है।

नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सतीश सांवले ने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। उसने मांग की है कि उसकी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

बहन बोली- रोशनी-सतीश दो साल पहले संपर्क में आए थे

रोशनी की छोटी बहन ने बताया कि वह पीथमपुर इलाके की जिस बिल्डिंग में रहती है, वहीं सतीश सांवले भी किराए से रहता है। यहीं से दोनों के बीच आना-जाना शुरू हुआ और संपर्क बढ़ा। करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बारे में जीजा हल्केवीर पटेल को जानकारी लग गई थी। इसके बाद से घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

अन्य पढ़े: Karnatka- कर्नाटक के भटकल में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपी

टीआई सुशील पटेल के मुताबिक सुसाइड नोट और परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी सतीश सांवले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम ने उसके पीथमपुर स्थित घर पर दबिश भी दी, लेकिन सुबह दंपती की मौत की जानकारी लगते ही उसने मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।

बेसुध हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार फरार होने के बाद सतीश सावले खंडवा जिले के घाटाखेड़ी गांव पंधाना पहुंचा था और आत्महत्या कर ली। सतीश के फरार होने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। फुटेज में वह स्कूटर से नाबालिग को लेकर जाता दिखाई दिया था। हीरानगर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था।

सुसाइड नोट में भी सतीश सावले का नाम लिया था

हल्केवीर पटेल ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में भी सतीश सावले का नाम लिया था। उसने नोट में आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की थी। वहीं हल्केवीर के परिजनों ने भी सतीश पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंदौर के मेघदूत नगर में रविवार सुबह दंपती के शव मिले हैं। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस बुलाई, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।