Latest News : कटिहार में पत्नी ने पति को घर में बंद कर लगा दी आग

Read Time:  1 min
कटिहार
कटिहार
FONT SIZE
GET APP

बिहार के कटिहार के (Katihar) अरगरा चौक मोफरगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को घर में बंद किया और घर में आग लगा दी. आग की लपटों से घिरा पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा. शोर सुनकर गांववाले दौड़े आए और आग बुझाई. इस बीच, पति बुरी तरह झुलस चुका था. गांववालों ने तत्काल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी पत्नी का नाम कल्याणी देवी है. उसने पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित की पहचान पंकज पोद्दार के रूप में हुई है, जो उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज (Sharifganj) में सरकारी शिक्षक हैं. घटना के समय पंकज घर के अंदर मौजूद था. बाहर से लगी आग इतनी तेजी से भड़क उठी कि उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला

शख्स को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

जैसे ही लोगों ने घर से धुएं और ऊंची लपटें निकलते देखीं, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी. दरवाजा टूटते ही सामने का दृश्य बेहद भयावह था. पंकज पोद्दार आग की लपटों से घिरा हुआ था और बुरी तरह झुलस चुका था. पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।

अन्य पढ़ें: मैनपुरी अस्पताल लापरवाही, गलत नसें जोड़ने से हाथ काटना पड़ा

डॉक्टरों के अनुसार, पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्नी कल्याणी देवी के व्यवहार पर भी संदेह जताया. उनका कहना है कि आग लगाने के बाद कल्याणी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने ऊपर पानी डाल लिया, ताकि ऐसा लगे कि वह खुद भी आग से बचने की कोशिश कर रही थी. इससे उसकी भूमिका और संदेह के घेरे में आ गई है.

घर का सामान जलकर राख

लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल विभाग को मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर का लगभग सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो चुका था. स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना किसी अचानक हुए गुस्से का परिणाम नहीं थी, बल्कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद गहराता जा रहा था।

चार दिन पहले भी कल्याणी देवी ने सड़क पर अपने पति की पिटाई की थी, जिस घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी. मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर मोड़ ले लेगा. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पत्नी कल्याणी देवी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

कटिहार में मुस्लिम आबादी कितनी है?

शहर में हिंदू धर्म प्रमुख धर्म है, जहाँ 185,196 हिंदू (76.9%) और 53,213 मुस्लिम (22.1%) हैं।

कटिहार किस लिए प्रसिद्ध है?

कटिहार ज़िला अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और वैज्ञानिक महत्वपूर्णता के लिए प्रसिद्ध है, और यह एक प्रमुख वाणिज्यिक और विकास क्षेत्र है। इस ज़िले का स्थापना 1973 में हुई थी, जब यह पूर्णिया जिला से अलग होकर एक नए ज़िले का दर्जा प्राप्त करा।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।