मुख्य बातें: –
- पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी
- मुंबई में ब्रेड के दाम 5 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़े
- रुपये की कमजोरी से आयातित कच्चा माल हुआ महंगा
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड की कीमतों में भी बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मुंबई (Mumbai) में कई प्रमुख ब्रेड कंपनियों (Bread Comapnies) ने अपने उत्पादों के दाम 5 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि प्लास्टिक पैकेजिंग, परिवहन और आयातित कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। रुपये की कमजोरी ने भी उत्पादन लागत पर अतिरिक्त दबाव डाला है।
ब्रेड के दाम में बड़ा इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, 16 मई से कई ब्रेड उत्पादों की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। मॉडर्न ब्रेड (Modern Bread) के 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड पैकेट की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है। वहीं होल व्हीट ब्रेड अब 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड 65 रुपये प्रति पैकेट बिक रही है। इसके अलावा छोटी ब्राउन ब्रेड की कीमत 28 रुपये से बढ़कर 30 रुपये और सफेद ब्रेड 20 रुपये से बढ़कर 22 रुपये प्रति पैकेट हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों में बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

बढ़ती लागत बनी मुख्य वजह
बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल विदेशों से आयात किया जाता है, जिसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टेशन खर्च, पेट्रोलियम उत्पाद और प्रिजर्वेटिव जैसी जरूरी चीजें भी महंगी हो गई हैं। इंडिया बेकर्स एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है। आने वाले समय में अन्य बेकरी उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अन्य पढ़े: सोना नहीं अब चांदी पर भी सख्ती, आयात के लिए लाइसेंस अनिवार्य
ग्राहकों पर बढ़ा महंगाई का असर
ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि पहले 2-3 रुपये की बढ़ोतरी भी चिंता का कारण बनती थी, लेकिन अब एक बार में 5 रुपये तक कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। महंगाई के इस दौर में रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के महंगे होने से मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Read More :