తెలుగు | Epaper

National : दुनिया के सबसे आलीशान फ्लैटों में रहते हैं भारतीय सांसद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : दुनिया के सबसे आलीशान फ्लैटों में रहते हैं भारतीय सांसद

नई दिल्ली। देश की सेवा में पसीना बहाने वाले हमारे माननीय सांसद दुनिया के तमाम देशों के सांसदों से भी ज्यादा आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। भारत में हाल ही में सांसदों के लिए लुटियंस जोन (Lutyens Zone) में 5 बेडरूम और कुल दस कमरों वाले शानदार फ्लैट तैयार किए गए हैं, जो एसी और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। 5000 स्क्वेयर फुट क्षेत्र में बने इन फ्लैटों में किचन, कई टॉयलेट और सुसज्जित फर्नीचर शामिल है। सुविधाओं और आकार के लिहाज से यह व्यवस्था दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। इसके उलट कई देशों में सांसदों को छोटे घर, डॉरमीटरी जैसे आवास या सिर्फ आवास भत्ता मिलता है।

अमेरिका में भी सांसदों को सरकारी मकान नहीं दिए जाते

अमेरिका में भी सांसदों को सरकारी मकान नहीं दिए जाते, बल्कि भत्ता मिलता है, जिससे वे किराए पर घर या होटल ले सकते हैं। ब्रिटेन में स्थायी सरकारी आवास नहीं है, बल्कि “अकोमोडेशन बजट” (Accommodation Budget”) के तहत लंदन में रहने के लिए किराया, होटल बिल और यूटिलिटी खर्च दिया जाता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में छोटे 1-2 बेडरूम के फ्लैट उपलब्ध होते हैं, जिनका आकार 350-500 वर्ग फुट होता है। यूरोप के कई देशों में भी स्थिति अलग-अलग है। स्वीडन में अगर सांसद का घर स्टॉकहोम से बाहर है तो उसे दूसरा घर मुफ्त मिलता है, या किराया भत्ता दिया जाता है।

नेपाल में सरकारी आवास की जगह मासिक किराया भत्ता दिया जाता है

पोलैंड में संसद भवन (Parliament building in poland) के पास होटल जैसे आवास उपलब्ध कराए जाते हैं, और जगह कम होने पर निजी अपार्टमेंट किराए पर लेने के लिए बजट दिया जाता है। इस तुलना में भारत के सांसदों को मिलने वाले विशाल, सुविधायुक्त और आलीशान फ्लैट न केवल आकार में सबसे बड़े हैं बल्कि सुविधाओं में भी सबसे आगे हैं, जो उन्हें दुनिया के अन्य देशों के नेताओं से अलग पहचान देते हैं। पाकिस्तान में सांसदों को इस्लामाबाद में दो बेडरूम वाले फैमिली सुइट मिलते हैं, जिनमें ड्राइंग रूम, किचन, फर्नीचर और बुनियादी सुविधाएं होती हैं। इनका आकार 1,600 से 4,000 वर्ग फुट तक होता है और मामूली किराया लिया जाता है। नेपाल में सरकारी आवास की जगह मासिक किराया और घर मरम्मत भत्ता दिया जाता है।

जापान के किराया भरते हैं सांसद

जापान में सांसदों को टोक्यो के अकासाका इलाके में 28 मंजिला कॉम्प्लेक्स में 82 वर्ग मीटर (लगभग 882 वर्ग फुट) के फ्लैट दिए जाते हैं, जिनमें तीन कमरे और किचन होते हैं। किराया सांसद खुद देते हैं, जो हाल ही में 92,000 येन से बढ़ाकर 124,652 येन हुआ है। दक्षिण कोरिया और चीन में सांसदों को कोई सरकारी आवास नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें खुद ही व्यवस्था करनी होती है, हालांकि भत्ता मिलता है। चीन में सांसद अधिकतर अपने गृह प्रांतों में रहते हैं और संसद सत्र के समय ही बीजिंग आते हैं।

Read more : National : नहीं रहे नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन, 80 वर्ष की उम्र में निधन

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870