Pak: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

Read Time:  1 min
Nishikant Dubey
Nishikant Dubey
FONT SIZE
GET APP

इंदिरा गांधी की सरकार ने 1968 में रन ऑफ कच्छ की जमीन पाकिस्तान को दी

Nishikant Dubey : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर ऐतिहासिक फैसले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबे का कहना है कि 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीतने के बावजूद, कांग्रेस सरकार ने 1968 में गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर इलाका पाकिस्तान को सौंप दिया।

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ की जमीन दी थी। ये वाकया 1968 में हुआ था। उस समय देश में इंदिरा गांधी की सरकार थी। निशिकांत ने ये भी कहा कि 1965 की जंग के बाद मामला ट्राइब्यूनल में पहुंचा था।

निशिकांत दुबे ने और क्या कहा?

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर निशिकांत दुबे ने दावा किया कि भारत ने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग तो जीती थी, लेकिन इंदिरा गांधी की सरकार ने 1968 में रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर इलाका पाकिस्तान को दे दिया था।

Nishikant Dubey ने अपने दावे को साबित करने के लिए एक दस्तावेज की कॉपी भी शेयर की है। इसमें ये जिक्र है कि 1968 में भारत ने पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर इलाका दे दिया था। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी” कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने संसद के विरोध के बावजूद भारत का हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था।

निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘आज की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर पाकिस्तान को 1968 में दे दिया। भारत पाकिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाए, मध्यस्थ बनाया, यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को हमने नियुक्त किया। पूरी संसद ने विरोध किया, लेकिन इंदिरा गांधी तो आयरन लेडी थीं, डर कर हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया। यही आयरन लेडी का सत्य है। कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ।’

Read more: Nishikant Dubey :पहलगाम हमले के बाद दिए अनुच्छेद हटाने के संकेत

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।