తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh-Kaushambi : खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Uttar Pradesh-Kaushambi : खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां चूल्हे से उबलता हुआ दूध उतार रही थी।

मां के पीछे से आकर लिपट गया बेटा

घटना के समय मां रसोई में चूल्हे पर रखा पतीला उतार रही थी। उसी दौरान उसका छोटा बेटा पीछे से आकर मां से लिपट गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मां का संतुलन बिगड़ गया और पतीले में रखा खौलता हुआ दूध बच्चे के ऊपर गिर गया।

गंभीर रूप से झुलसा मासूम

गरम दूध गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले (Kaushambi) के सरायअकिल इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. अपनी मां के पैर से लिपटना दो साल के मासूम मनु के लिए काल बन गया. मां के हाथ से खौलते दूध का पतीला मासूम पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना उस्मानपुर बिगहरा गांव की है. गांव निवासी मंगल प्रसाद (Mangal Prasad) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं. सोमवार की रात वह अपने तीन बच्चों को लेकर पड़ोस के गांव में एक निमंत्रण में गए थे. घर पर उनकी पत्नी सावित्री देवी अपने दो साल के बेटे मनु के साथ थीं।

अन्य पढ़े: WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

रात करीब 9 बजे सावित्री देवी ने चूल्हे पर दूध गर्म किया और पतीला लेकर उसे रखने के लिए बाहर निकलीं. तभी मासूम मनु दौड़कर आया और अपनी मां के पैर पकड़कर उनसे लिपट गया. अचानक हुए इस खिंचाव से सावित्री का संतुलन बिगड़ गया और खौलते दूध से भरा पतीला सीधे मनु के ऊपर जा गिरा।

चीख-पुकार और एम्बुलेंस की वो आखिरी दौड़

खौलता दूध गिरते ही मासूम मनु बुरी तरह झुलस गया. बेटे की हालत देख मां सावित्री की चीखें निकल गईं. शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए और बच्चे को तुरंत सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बदहवास परिजन एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भाग रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. रास्ते में ही मासूम मनु की सांसें थम गईं।

बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार

मंगलवार सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया. थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिवार की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है. इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है और मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य पढ़े:

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870