తెలుగు | Epaper

Bihar- नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, पीएम मोदी को जेडीयू का पत्र

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, पीएम मोदी को जेडीयू का पत्र

नई दिल्ली । जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार और देश के प्रति नीतीश कुमार की सेवाओं को सम्मान देने का इससे बेहतर कदम नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री को लिखा गया औपचारिक पत्र

के सी त्यागी ने अपनी चिट्ठी में स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाए। उनका कहना है कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन और योगदान इस सम्मान के पूरी तरह योग्य है।

दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल नवंबर में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला। एक बार फिर मुख्यमंत्री (CM) बनने के बाद उनका नाम देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हो गया है।

भारत रत्न के योग्य हैं नीतीश कुमार : त्यागी

शुक्रवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी त्यागी ने दोहराया कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले साल चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान दिया गया, उसी तरह नीतीश कुमार भी इसके हकदार हैं।

जीवित व्यक्तियों को भारत रत्न मिलने की मिसाल

श्री त्यागी ने कहा कि हालांकि बहुत कम मामलों में जीवित व्यक्तियों को भारत रत्न दिया गया है, लेकिन ऐसे करीब आधा दर्जन उदाहरण मौजूद हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लता मंगेशकर और प्रणब मुखर्जी जैसे नाम शामिल हैं।

जनवरी में होती है भारत रत्न की घोषणा

आमतौर पर जनवरी महीने में प्रधानमंत्री की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को भारत रत्न देने की घोषणा की जाती है। पिछले साल किसान नेता चौधरी चरण सिंह और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान दिया गया था।

बिहार चुनाव और भारत रत्न की चर्चा

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को उस समय बिहार चुनाव से जोड़कर भी देखा गया था, क्योंकि वे अति पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते थे। इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना गया।

एनडीए की प्रचंड जीत में नीतीश की भूमिका

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 200 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की। करीब 10 महीनों को छोड़कर नीतीश कुमार 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।

Read also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं कि क्या आने वाले समय में नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की घोषणा की जाती है या नहीं

नीतीश कुमार कहाँ से हैं?

नीतीश कुमार के जनम बिहार के नालंदा जिला के हरनउत (कलियाँबीघा) में कबिराज रामलखन सिंह आ परमेश्वरी देवी के घरे भइल। इनके बाबूजी स्वतंत्रता सेनानी रहलें आ गाँधीवादी नेता आ आधुनिक बिहार के निर्माता मानल जाए वाला “बिहार विभूती” अनुग्रह नारायण सिंह के करीबी रहलें।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870