తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Kerala-केरल पंचायत चुनाव में भाजपा ने सोनिया को चुनाव में उतारा!

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Kerala-केरल पंचायत चुनाव में भाजपा ने सोनिया को चुनाव में उतारा!

तिरुवानंतपुरम। केरल में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोनिया गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। दरअसल, उनका नाम सोनिया गांधी है और पार्टी ने उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के सामने खड़ा किया है। इतना ही नहीं उनका कांग्रेस कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है। खास बात है कि राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

पंचायत चुनाव का स्वरूप और तिथियां

बताया गया है कि केरल में स्थानीय निकाय चुनाव, दो चरणों में नौ और 11 दिसंबर को होंगे, और परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इनमें 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिकाएं और 6 निगम शामिल हैं।

भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का परिचय

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुन्नार के पंचायत चुनाव में भाजपा ने नल्लाथन्नी वार्ड से 34 वर्षीय सोनिया गांधी (sonia Gandhi) को टिकट दिया है। उनका जन्म स्थानीय कांग्रेस नेता दुरे राज के घर हुआ था। राज अब दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, शादी के बाद हालात बदल गए, क्योंकि भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का विवाह भाजपा नेता के साथ हुआ। उनके पति सुभाष भाजपा के पंचायत महासचिव हैं और ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से उप चुनाव भी लड़ चुके हैं। विवाह के कुछ समय बाद सोनिया गांधी भी भाजपा में सक्रिय हो गईं थीं। यह उनका पहला चुनावी मुकाबला है। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश (Manjula Ramesh) और सीपीआईएम नेता वालरमति से होने जा रहा है।

अनोखी कहानी: 90 वर्षीय उम्मीदवार नारायणन नायर

कोच्चि के असमन्नूर गांव में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों में 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है और वह पूरे जोश एवं दमखम से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं तथा लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। नारायणन नायर नामक यह बुर्जुग निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में काला बैग लिए धीरे-धीरे चलते हुए, घर-घर जाकर अपनी कांपती आवाज में लोगों से अपने लिए वोट मांगते देखा जा सकता है। नारायणन नायर दिसंबर में होने वाले स्थानीय पंचायत चुनाव के लिए असमन्नूर ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड से उम्मीदवार हैं।

Read More :

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870