తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : खड़गे बोले – बिहार चुनाव अवसरवादी हुक्मरानों को सबक सिखाने का मौका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : खड़गे बोले – बिहार चुनाव अवसरवादी हुक्मरानों को सबक सिखाने का मौका

पटना,। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद गुरुवार को राज्य के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें क्योंकि यह जनता के साथ विश्वासघात करने वाले अवसरवादी हुक्मरानों को सबक सिखाने का सुनहरा मौका है।

पहले चरण में 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) समेत 16 मंत्रियों का भविष्य दांव पर है।

“लोकतंत्र की जन्मस्थली में नया बदलाव लाएं” – खड़गे

खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के मतदाता बड़ी संख्या में वोट करें और 20 साल बाद प्रदेश को बदलाव की नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि ऐसा बिहार बनाना है जहां युवाओं को बेरोजगारी और पलायन का दर्द न सहना पड़े।

सभी वर्गों को समान हक दिलाने की बात

खड़गे ने कहा कि दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक – सभी को समान अधिकार मिले और सामाजिक न्याय की नई परंपरा स्थापित की जाए।

“अवसरवादी सरकारों को सबक सिखाने का समय”

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों में भ्रष्टाचार और कुशासन को विकास की ब्रांडिंग कर जनता को भ्रमित किया गया। अब जागरूक बिहारवासियों के पास इन हुक्मरानों को सबक सिखाने का मौका है।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं से विशेष अपील

खड़गे ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से कहा कि वे इस अवसर को गंवाएं नहीं, और परिवार व मित्रों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।

प्रियंका गांधी की मतदाताओं से संवैधानिक संदेश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र, संविधान, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिहार के भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने इसे अपने अधिकार और जिम्मेदारी दोनों बताया।

Read More :

महिलाओं को ₹2500, शादी में सोना, विजय के वादे

महिलाओं को ₹2500, शादी में सोना, विजय के वादे

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870