Jharkhand : राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Read Time:  1 min
राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू
FONT SIZE
GET APP

झारखंड के देवघर दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. राष्ट्रपति के काफिले की कुछ गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया गया था. गुरुवार की रात विशेष टीम ने जांच की. इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की गयी. देवघर यातायात थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

देवघर-देवघर (Deoghar AIIMS) एम्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. राष्ट्रपति के काफिले (कारकेड) की कुछ गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल के बजाय अन्य रास्ते से डायवर्ट कर दिए जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद गुरुवार की रात ही विशेष जांच टीम ने मामले की जांच की. इसके बाद तत्काल प्रभाव से देवघर यातायात थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है.

क्या कहते हैं संताल परगना के जोनल आईजी?

इस पूरे मामले में देवघर पुलिस के पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. संताल परगना के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पूछे जाने पर बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई गंभीर इश्यू नहीं हुआ, लेकिन काफिले की कुछ गाड़ियां निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से पहुंचीं थीं. जांच के बाद जिन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की गलती सामने आयी, उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

विशेष जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट

सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद विशेष जांच टीम ने रात में ही एम्स परिसर पहुंचकर पड़ताल की और रिपोर्ट सौंपी. इसके आधार पर देवघर यातायात थाना के एक एसआई, एक एएसआई, एक पुलिसकर्मी और झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) के एक जवान को निलंबित कर दिया गया. देवघर पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी


मुर्मू का जीवन परिचय क्या है?

20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में जन्मी श्रीमती मुर्मु का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। गाँव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, वे, अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अपनी ही पहल पर भुवनेश्वर गईं।


द्रौपदी मुर्मू किस नंबर के राष्ट्रपति हैं?

21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम Archived 2022-07-24 at the वेबैक मशीन घोषित हुआ जिसमें मुर्मू ने संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया। भारत के 14 वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पश्चात 25 जुलाई 2022 को भारत के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू शपथ ग्रहण की।

Read more : Prajwal Revanna : दुष्कर्म मामले में JDS के नेता को सज़ा सुनाई गई

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।