తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बंगाल-झारखंड में कोयला माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ED के छापे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बंगाल-झारखंड में कोयला माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ED के छापे

नई दिल्ली। अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बंगाल और झारखंड (Bengal and Jharkhand) में व्यापक पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया। ईडी की यह कार्रवाई दोनों राज्यों में सक्रिय कोयला माफिया नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है। एजेंसी ने कुल 40 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं।

बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। ये तलाशी अवैध कोयला खनन, गैर-कानूनी परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामलों में की जा रही है।

कोयला माफियाओं के कई ठिकानों पर दबिश

सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल समेत कई बड़े माफियाओं के आवास और कारोबारी ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही कार्रवाई जारी है। बंगाल में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में कैश (Heavy Cash) और जेवरात बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

झारखंड में 18 स्थानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन

झारखंड में भी ईडी ने 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये कार्रवाई कोयला चोरी और कोयला तस्करी से जुड़े कई मामलों में की जा रही है।
यहां जिन मामलों की जांच चल रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से संबंधित फाइलें भी शामिल हैं।

कोयला तस्करी नेटवर्क पर सख्त एक्शन

अधिकारियों का कहना है कि बंगाल और झारखंड में फैले अवैध कोयला कारोबार का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय है। ईडी की मौजूदा कार्रवाई इसी नेटवर्क को तोड़ने और इसके आर्थिक स्रोतों पर वार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870