Ghaziabad : इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग

Read Time:  1 min
इंदिरापुरम
इंदिरापुरम
FONT SIZE
GET APP

आग कैसे फैली?

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू (Gaur Green Avenue) में एक ऊंची आवासीय इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने से दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम आग इमारत के एक हिस्से में शुरू हुई और तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में यह 9वीं मंजिल से लेकर 13वीं मंजिल तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू (Green Avenue) सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी आग 13वीं मंजिल तक फैल गई। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम (Ghaziabad) की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक 8 फ्लैट आग की चपेट में आ चुके हैं। यूपी फायर सर्विस की हाइड्रोलिक मशीन ऊपर के फ्लोर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पा रही थी जिस वजह से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। D टावर के ठीक सामने समिति का पार्क बना हुआ है। केवल समिति के सामने एक कार निकलने की जगह है इसलिए बड़ी-बड़ी मशीनें वहां तक पहुंच नहीं पा रही थी।

अन्य पढ़े: National- दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीईआरटी किताबें पहुंचाने पर जोर- धर्मेंद्र प्रधान

सोसायटी में मची अफरा-तफरी

इंदिरापुरम मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया था जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था, जहां से लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

फ्लैट से निकल रहा धुएं का गुबार

आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के दौरान उस फ्लैट में कोई था या नहीं ये भी अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।