తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News :मेसी के इंडिया टूर प्रमोटर सताद्रु दत्ता को झटका, 14 दिन की पुलिस हिरासत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News :मेसी के इंडिया टूर प्रमोटर सताद्रु दत्ता को झटका, 14 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली,। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रस्तावित ‘गॉट इंडिया टूर 2025’ (Gaut India Tour 2025) से जुड़े आयोजक और प्रमोटर सताद्रु दत्ता (Promotor Satadru Dutta) को कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। रविवार को उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।

कोलकाता एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

सताद्रु दत्ता को बिधाननगर पुलिस ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkatta Airport) से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, वह मेसी और उनके दल को हैदराबाद रवाना कराने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। दत्ता की गिरफ्तारी उस इवेंट के दौरान हुए कथित कुप्रबंधन के मामले में की गई है, जिसके बाद स्टेडियम में भारी हंगामा और तोड़फोड़ देखने को मिली थी।

दत्ता ने खुद को बताया साजिश का शिकार

अदालत में दत्ता की ओर से पेश वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें इस पूरे मामले में फंसाया गया है। वकील ने कहा, हमें भरोसा है कि अगले 14 दिनों की जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि कोर्ट ने पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद दत्ता को हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

अन्य पढ़े: US campus shooting : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: दो की मौत, आठ घायल…

कोर्ट के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

जब दत्ता को कोर्ट में पेश किया जा रहा था, उस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

स्टेडियम में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में हुए इवेंट के दौरान तब हालात बिगड़ गए थे, जब हजारों दर्शक महंगे टिकट खरीदकर स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन उन्हें लियोनेल मेसी की अपेक्षित झलक नहीं मिल सकी। इससे नाराज दर्शकों ने स्टेडियम के भीतर घुसकर जमकर उत्पात मचाया और कई जगहों पर तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है कि वे आयोजन से जुड़ी तमाम अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870