MP : मां ने तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारा, खुद बची

Read Time:  1 min
खरगोन
खरगोन
FONT SIZE
GET APP

तीनों की मौत, मां बची

खरगोन के सनावद में एक महिला ने अपने तीन बच्चों (4 वर्ष, 2 वर्ष और 15 दिन) को कुएं में फेंककर उनकी जान ले ली. महिला खुद भी कूदी लेकिन तैरकर बाहर निकल आई. पति ने किसी भी विवाद से इनकार किया है. पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone district) से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ममता को शर्मसार और पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सनावद थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. महिला ने अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी, लेकिन नियति का खेल देखिए कि बच्चों की जान चली गई और महिला सुरक्षित बाहर निकल आई।

घटना ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच एक खेत की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला नानी बाई ने पहले अपने दो साल के बेटे अर्जुन और चार साल के बेटे करण को कुएं में फेंका. इसके बाद वह अपने महज 15 दिन के नवजात शिशु को सीने से लगाकर खुद भी कुएं में कूद गई

तैरना जानती थी महिला, मासूमों ने तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक, नानी बाई (Nani Bai) तैरना जानती थी. कुएं में गिरने के बाद वो रस्सी और सीढ़ी के सहारे किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन पानी में डूबने से उसके तीनों मासूम बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सनावद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला.

अन्य पढ़े: Bihar- जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की साजिश रच रहे 8 बदमाश गिरफ्तार

‘कोई विवाद नहीं हुआ था’

महिला का पति कालू और उसका परिवार खंडवा जिले के पिपलूद से यहां गेहूं काटने के लिए मजदूरी करने आया था. कालू ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह काम पर गया था और पत्नी के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं हुआ था. वे लोग खेत के पास ही अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

पुलिस जांच में जुटे अनसुलझे सवाल

खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिना किसी तात्कालिक विवाद के एक मां ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या महिला मानसिक तनाव में थी? क्या गरीबी या कोई अन्य पारिवारिक दबाव इस घटना के पीछे है? पुलिस आसपास के मजदूरों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तिहरे हत्याकांड के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।