मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री (Ameesha Patel) ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग संस्कृति और फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में चल रहे फर्जी पीआर गेम पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने भारतीय मानसिकता को “दुखद” और “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि भारत में कलाकारों को सबसे ज्यादा ट्रोल उनके अपने ही लोग करते हैं।
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि आजकल लोगों की मानसिकता दूसरों को नीचे गिराने और नकारात्मकता फैलाने वाली हो गई है। उन्होंने बड़े इवेंट्स और कार्यक्रमों में कलाकारों के कपड़ों, लुक और स्टाइल को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर भी आपत्ति जताई। अभिनेत्री ने कहा कि हॉलीवुड सितारों को अपने देश में उतनी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ता, जितना भारतीय कलाकारों को अपने ही देश में झेलना पड़ता है।
पीआर कल्चर पर भी साधा निशाना
अमीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते पीआर कल्चर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई युवा कलाकार अपनी पीआर टीमों के जरिए खुद को नंबर वन स्टार साबित करने में लगे हैं, जबकि असली पहचान दर्शकों के प्यार और फिल्मों की सफलता से बनती है। उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने अभी तक 200 करोड़ क्लब की बड़ी फिल्में नहीं दीं, वे भी खुद को सुपरस्टार बताने की कोशिश कर रहे हैं।
‘सुपरस्टार वही जो इतिहास बनाए’
अमीषा पटेल के मुताबिक किसी कलाकार को तभी सुपरस्टार कहा जाना चाहिए, जब उसने ऐसा काम किया हो जो इतिहास बना दे। उन्होंने फर्जी प्रचार को बंद करने की सलाह देते हुए इसे “कड़वी सच्चाई” बताया।
Read Also : गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अपनी फिल्मों का भी किया जिक्र
अपनी बात को मजबूती देने के लिए अमीषा ने Kaho Naa… Pyaar Hai, Gadar: Ek Prem Katha और Gadar 2 जैसी फिल्मों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता दर्शकों के प्यार और मेहनत का परिणाम है, न कि किसी कृत्रिम प्रचार का। अंत में अभिनेत्री ने कहा कि उनकी पीआर मशीनरी भले कमजोर हो, लेकिन वह फर्जी नहीं है क्योंकि वह दिखावे से ज्यादा सच पर भरोसा करती हैं।
Read More :