తెలుగు | Epaper

National : प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

digital
digital
National : प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

वायनाड जिले में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग

कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (पीएमजीएसवाई-IV) के तहत वायनाड जिले में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। अपने पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड जिले में 331 बस्तियों की पहचान की गई है, जहां अब तक हर मौसम में चलने योग्य सड़कों की सुविधा नहीं है। इनमें से केवल कलपेट्टा ब्लॉक की 64 बस्तियों के प्रस्तावों को ही राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) की ओर से मंजूरी दी गई है।

267 बस्तियों से जुड़ी परियोजनाओं को अब भी मंजूरी नहीं : प्रियंका

उन्होंने बताया कि केरल राज्य ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने पहले ही सभी 331 सड़कों को मंजूरी दे दी है, लेकिन सुल्तान बथेरी, मंथवाड़ी और पनामारम ब्लॉकों की 267 बस्तियों से जुड़ी परियोजनाओं को अब भी एनआरआईडीए की ऑनलाइन प्रबंधन प्रणाली (ओएमएमएएस) पर मंजूरी नहीं मिली है। कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा, इन इलाकों में बड़ी आदिवासी आबादी रहती है और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की गाइडलाइन कहती है कि आकांक्षी ब्लॉकों की आदिवासी बस्तियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 25 बस्तियों को गलती से ‘जुड़ा हुआ’ दिखाया गया है, जबकि वे वास्तव में अब भी कटी हुई हैं।

सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव की दी जाए अनुमति : प्रियंका

उन्होंने मांग की कि ओएमएमएएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव की अनुमति दी जाए, ताकि सभी बस्तियों की स्थिति सही और अपडेट रह सके। प्रियंका गांधी ने एनआरआईडीए की मंजूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि मंजूरी की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत होनी चाहिए, ताकि वायनाड के सभी ब्लॉकों को समान रूप से लाभ मिले।

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870