National : फर्जी आधार से यात्रा करने वालों की खैर नहीं

Read Time:  1 min
यात्रा
यात्रा
FONT SIZE
GET APP

अपने मोबाइल पर एम आधार एप डाउनलोड करेंगे टीटीई

ट्रेन में फर्जी आधार से यात्रा करने वालों के लिए परेशानी खड़ी होने जा रही है। टीटीई एम आधार एप की मदद से ट्रेन के अंदर आधार कार्ड की सच्चाई आसानी से जान सकेंगे। हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन पहले से टीटीई को मिली हुई है। इस मशीन से टिकट का सत्यापन और खाली बर्थ की आसानी से जानकारी मिल जाती है। अब आधार जांच की सुविधा भी मशीन में करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) अपने मोबाइल पर एम आधार एप डाउनलोड करेंगे। जिससे वह क्यूआर कोड आधारित जांच कर सकेंगे। क्यूआर कोड से स्कैन करते ही उनके मोबाइल पर आधार नंबर, तस्वीर, नाम, लिंग, जन्मतिथि व पता दिखने लगेगा। इससे आधार का तुरंत ही सत्यापन हो सकेगा।

ऑफलाइन काम करेगा एप, यात्रा होगी आसान

एम आधार एप इसलिए भी खास है कि इसे ऑफलाइन मोड में भी चलाया जा सकेगा। ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल में अधिकतर नेटवर्क नहीं मिलते, जिसकी वजह से ऑनलाइन मोड एप काम नहीं कर पाता। लेकिन यह एप ऑफलाइन काम करेगा, जिससे आधार का सत्यापन आसानी से हो सकेगा। वहीं जो भी यात्री फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा करते पकड़े जाएंगे, उन्हें तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले करना होगा।

सभी टीटीई करेंगे एप डाउनलोड

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टीटीई एम आधार एप की सुविधा से ट्रेन में फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने वालों का सत्यापन कर सकेंगे। सभी टीटीई को एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।