Tamil Nadu- विजय के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद को समर्थकों ने बताया सपना पूरा होने जैसा

Read Time:  1 min
विजय
विजय
FONT SIZE
GET APP

चेन्नई,। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय के तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर उनके परिवार ने खुशी और गर्व व्यक्त किया। विजय के पिता और वरिष्ठ फिल्म निर्माता एस ए चंद्रशेखर (S A Chandrasekhar) के घर से रवाना होते समय परिवार के सदस्यों ने इस अवसर को ‘‘सपने के सच होने जैसा’’ बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी खास है, क्योंकि यह ‘मदर्स डे’ के दिन हो रहा है।

मां ने जताया बेटे पर भरोसा

विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने अपने बेटे की नई भूमिका पर अपार विश्वास जताया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विजय इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह निभाएंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने ‘मदर्स डे’ (Mother’s Day) के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं और इस राजनीतिक उपलब्धि को एक विशेष उपहार बताया।

समर्थकों में दिखा उत्साह

चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले तीन दिनों से समर्थक बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है और टीवीके नेता का राज्य की जनता से गहरा जुड़ाव है। सेंट ब्रिट्टो एकेडमी से विजय की पूर्व शिक्षिका विमला ने भी अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने विजय की सफलता का श्रेय उनके ‘‘समर्पण और दृढ़ता’’ के साथ-साथ लोगों के प्रति उनके सच्चे प्रेम को दिया है।

परिवार ने जताया गर्व

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों से मिले प्यार से हम बेहद खुश और भावुक हैं। विजय की रिश्तेदार कीर्तना और पल्लवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। कीर्तना ने कहा कि पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर ‘‘गर्व’’ महसूस कर रहा है और यह उनके पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है।

Read Also : विजय सरकार का बड़ा ऐलान, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस

राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत

परिवार की मित्र रूपा सारनाथन ने कहा कि ‘मदर्स डे’ पर इस सपने का पूरा होना ‘‘सबसे बड़ा उपहार’’ है। बता दें अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। उनका चुनाव अभियान खासकर तमिलनाडु के युवा मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा। उनका मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।