Hyderabad : एमसीईएमई में टीईएस-47 कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित

Read Time:  1 min
एमसीईएमई
एमसीईएमई
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सैन्य महाविद्यालय (एमसीईएमई) के कैडेट्स ट्रेनिंग विंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES)-47 पाठ्यक्रम के 22 अधिकारी कैडेट्स के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह 08 मई 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को विभिन्न पदक एवं सम्मान प्रदान किए गए। समारोह में एमसीईएमई के कमांडेंट एवं कोर ऑफ ईएमई (EME) के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित

उन्होंने अकादमिक, खेल, शारीरिक प्रशिक्षण, आउटडोर प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण एवं ड्रिल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। विंग कैडेट कैप्टन राहुल कुमार को जीओसी-इन-सी एआरटीआरएसी गोल्ड मेडल, विंग कैडेट एडजुटेंट आयुष सिंह बिष्ट को सिल्वर मेडल तथा विंग कैडेट क्वार्टर मास्टर शिवम यादव को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया। वहीं अर्जुन प्लाटून “द अपाचेस” को स्प्रिंग टर्म-2026 के लिए जीओसी-इन-सी एआरटीआरएसी बैनर से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वर्श्नेय ने कहा कि चार वर्षों के कठोर प्रशिक्षण ने कैडेट्स को आत्मविश्वासी एवं सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार किया है।

एमसीईएमई

कैडेट्स के अभिभावकों एवं परिजनों से भी संवाद

उन्होंने कैडेट्स से निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं बदलती तकनीकी युद्ध चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी परिस्थितियां आधुनिक युद्ध में तकनीक की भूमिका को स्पष्ट करती हैं। उन्होंने कैडेट्स को “कर्म ही धर्म” के आदर्श वाक्य का पालन करते हुए पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता, ईमानदारी एवं आजीवन सीखने की भावना के साथ राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा दी। समारोह के बाद मुख्य अतिथि ने अधिकारी कैडेट्स द्वारा आयोजित कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कैडेट्स के अभिभावकों एवं परिजनों से भी संवाद किया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।