తెలుగు | Epaper

Bihar : स्पेशल पैकेज पर नीतीश खुश, गया जी से पीएम की जमकर की तारीफ

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : स्पेशल पैकेज पर नीतीश खुश, गया जी से पीएम की जमकर की तारीफ

गया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM nitish Kumar) ने पीएम मोदी (PM Modi) का जमकर स्वागत किया और उनकी तारीफों के पुल बांधे। नीतीश ने कहा – “गयाजी और बोधगया में लाखों लोग आते हैं। पहले की सरकारों ने यहां कोई काम नहीं किया। लेकिन अब सीता सेतु और अतिथिगृह जैसे काम हुए हैं। आज गया का नाम सब दिन के लिए ‘गयाजी’ हो गया है।”

बिहार को मिला विशेष पैकेज

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस साल राज्य को स्पेशल पैकेज दिया गया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में बहुत काम हुए हैं।

पेंशन और मुफ्त बिजली का ऐलान

नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में लगातार काम हुए हैं।

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।
  • हर घर बिजली योजना के तहत 2018 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी गई।
  • अब 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया गया है।

सम्राट चौधरी ने भी की नीतीश और मोदी की तारीफ

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Smarat Chaodhary) ने भी मंच से कहा कि नीतीश कुमार ने बिजली और सोलर पैनल के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पीएम मोदी खुद बैठकों में पूछते थे कि सूर्य घर योजना पर काम क्यों नहीं हो रहा। अब नीतीश सरकार ने हर घर पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है।

विपक्ष पर हमला

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के हर घर में सोलर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी और अगले 25 साल तक बिजली फ्री करने का इरादा है। उन्होंने महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले पटना से गया आने-जाने में 6 घंटे लग जाते थे, लेकिन अब यह दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे में तय की जा रही है।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870