नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप (Women World Cup) 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।
कंगना रनौत ने जीत को बताया नारी शक्ति की विजय
इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (MP Kangana Ranaut) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम हैं विश्व चैंपियन। हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार बोले – विजयी भारत
बीजेपी नेता डॉ. सुकांत मजूमदार (Sukant Majumdar) ने कहा, “जय हो, विजयी भारत। टीम इंडिया ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है।” उन्होंने महिला खिलाड़ियों के साहस, जुनून और उत्कृष्टता की प्रशंसा की।
गडकरी ने खिलाड़ियों के साहस और समर्पण को दी सलामी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “हमारी चैंपियन खिलाड़ियों ने धैर्य, कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन किया है। आपने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।” उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों को सलाम किया।
मैच का स्कोरकार्ड : भारतीय टीम ने रचा इतिहास
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई और भारत ने 52 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम पहली बार वनडे विश्व कप की विजेता बनी।
कंगना रनौत के पति कौन हैं?
लेहरें रेट्रो के साथ एक नए इंटरव्यू में जरीना वहाब ने आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की, जिनके साथ उनकी शादी को तीन दशक से अधिक समय हो गया है। साथ ही यह भी बताया कि कंगना अक्सर उनके घर आती थीं और आदित्य उनके साथ काफी अच्छे से रहते थे।
कंगना रनौत की शादी कब हुई थी?
कंगना रनोट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनकी शादी नहीं हो पा रही है। क्योंकि लोग उनके बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं कि वो लोगों के साथ हमेशा लड़ती हैं।
Read More :