Latest News : शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 13 लाशें

Read Time:  1 min
डंपर
डंपर
FONT SIZE
GET APP

जयपुर में 300 मीटर में 17 गाड़ियों को कुचला, मरने वालों के शरीर टुकड़ों में बंटे

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर (dumper) ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं

मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए l 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l

डंपर

इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर (dumper driver) को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

अन्य पढ़ें: तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत

300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया

हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था।l लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

घटनास्थल पर मचा हाहाकार, स्थानीय लोगों ने बचाव में दिखाई तत्परता

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चारों ओर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और वाहन बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।