Bihar news : CM नीतीश के बेटे निशांत के जन्मदिन पर लगे पोस्टर

Read Time:  1 min
CM नीतीश
CM नीतीश
FONT SIZE
GET APP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। इसको लेकर जेडीयू (JDU) कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं, जिनमें से लिखा गया है कि “बिहार की मांग सुन लिए निशांत बहुत बहुत धन्यवाद”।

आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं निशांत

इन पोस्टर्स में निशांत कुमार (Nishant Kumar) की तस्वीर प्रमुख रूप से छपी है। उन्हें भावी नेता के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर से यह तय माना जा रहा है कि निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ सकते हैं।

अब तक निशांत कुमार ने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना रखी थी। राजनीति में आने से इनकार करते रहे हैं। वे इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं। निजी जीवन में बेहद लो-प्रोफाइल माने जाते हैं। लेकिन आज के पोस्टर्स के बाद यह कयास लगने लगे हैं कि वे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। इन बैनरों में निशांत को “बिहार की भविष्य की जरूरत” बताया गया है।

पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि, अब तक जेडीयू की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता निशांत को राजनीति में लाने की वकालत कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें पटना या नालंदा की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

बिहार में जदयू कौन है?

जदयू नेता नीतीश कुमार, उमेश सिंह कुशवाहा और विजय कुमार चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रमुख सम्राट चौधरी और अन्य के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 2024 में बिहार विधान परिषद के लिए नामित करने में भाग लेते हुए।

Read more : National : महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, बीच पर घूमने गए 4 पर्यटकों की मौत

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।