తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम और नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम और नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

हल्द्वानी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने नैनीताल (Nainital) दौरे के दौरान बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम (Kainchi Dham) पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह पहला अवसर है जब देश की किसी राष्ट्रपति ने कैंची धाम के दर्शन किए हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले मंदिर परिसर को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था, जिसे दोपहर 12 बजे के बाद पुनः खोला गया।

नयना देवी मंदिर में की आरती, देश की समृद्धि की कामना

कैंची धाम पहुंचने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) ने नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले पहुंचीं धाम

राष्ट्रपति यहां से आगे कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। उनके इस धार्मिक दौरे ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना दिया।

हेलिकॉप्टर से पहुंचीं हल्द्वानी, राजभवन में किया रात्रि विश्राम

इससे पहले सोमवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर उतरा था। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे नैनीताल राजभवन पहुंचा, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

1500 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात, पूरा क्षेत्र बना रेड जोन

राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया। 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870