తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : ब्रह्मपुत्र के आसमान में गरजा राफेल, CM सरमा बोले– दुश्मनों की नींद उड़ गई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : ब्रह्मपुत्र के आसमान में गरजा राफेल, CM सरमा बोले– दुश्मनों की नींद उड़ गई

गुवाहाटी,। भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस के मौके पर गुवाहाटी (Guwahati) में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट हुआ। इस मौके असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa sarma) ने अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वायुसेना की ताकत दुश्मनों की रातों की नींद हराम कर देगी। वायुसेना के फ्लाई पास्ट (Fly Past) में तेजस और राफेल सहित कई फाइटर जेट आसमान में गर्जना करते दिखाई दिए।

अहोम जनरल की प्रतिमा के पास हुआ एयर शो

गुवाहाटी में वायु सेना ने अपने 93वें स्थापना दिवस पर शानदार हवाई प्रदर्शन किया। यह आयोजन ब्रह्मपुत्र नदी के पास, प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोरफुकन की प्रतिमा के पास हुआ। चिकन नेक कॉरिडोर के पास हुए शक्ति प्रदर्शन को लेकर सीएम सरमा ने कहा कि इससे दुश्मनों को नींद नहीं आएगी। आईएएफ के सारंग हेलीकॉप्टरों ने इस दौरान कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस एयर शो में राफेल, सुखोई-30, मिग-29 और मिराज जैसे 75 से अधिक लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे।

दुश्मनों के लिए कड़ा संदेश

यह हवाई प्रदर्शन वायु सेना की ताकत, कौशल और जज्बे का प्रतीक था। सीएम सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि चिकन नेक जैसे संवेदनशील इलाके के पास यह प्रदर्शन दुश्मनों के लिए एक कड़ा संदेश है। यह दिखाता है कि वायु सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तेजपुर और हासीमारा अड्डों से उड़ान भरते दिखे जेट्स

वायुसेना के इन विमानों ने तेजपुर, हासीमारा, गुवाहाटी और आसपास के वायुसेना अड्डों से उड़ान भरी। इस फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेने वाले विमान और हेलिकॉप्टरों में तेजस, राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर शामिल थे। इसके साथ ही सी-17, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, सी-295, एएन-32, आईएल-78, एईडब्ल्यूएंडसी, एमआई-17, अपाचे और एएलएच एमके-1 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे।

वायुसेना प्रमुख बोले – हर योद्धा का योगदान अमूल्य

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हर स्तर पर नेतृत्व अग्रिम मोर्चे से किया जा रहा है। यही भारतीय वायुसेना की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वायुसेना को बनाते हैं। हर हवाई योद्धा का योगदान अमूल्य है। चाहे शांति का समय हो या युद्ध का, हर एक का कार्य उतना ही महत्वपूर्ण है। वायुसेना की 93 वर्षों की अदम्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा को समर्पित इस अवसर पर करीब 58 विमानों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न प्रकार के हवाई फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया गया।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870