AP- हैदराबाद में एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बचाए गए

Read Time:  1 min
हैदराबाद
हैदराबाद
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। हैदराबाद में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस (Private AC Sleeper Bus) में अचानक आग लग गई। घटना केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है, जहां मियापुर से आंध्र प्रदेश (Andhra pradesh) के पलकोल्लू जा रही बस में करीब 18 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग बस के ड्राइवर की केबिन से शुरू हुई, जो देखते ही देखते तेजी से पूरी बस में फैल गई।

सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

ड्राइवर और बस स्टाफ की त्वरित सूझबूझ के चलते सभी यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाल लिया गया। इस कारण किसी भी यात्री या स्टाफ को चोट नहीं आई।

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

अन्य पढ़े: National- ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई

कारणों की जांच जारी

पुलिस और अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।