OTT पर रिलीज करने के निर्माताओं के फैसले को अदालत में चुनौती
बंबई उच्च न्यायालय ने राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज के बाद आठ हफ्ते के लिए ओटीटी या किसी अन्य मंच पर प्रदर्शित करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। ‘मल्टीप्लेक्स चेन’ ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता बढ़ जाने के कारण सिनेमाघरों के बजाय OTT पर इसे रिलीज करने के निर्माताओं के फैसले को अदालत में चुनौती दी थी।
…आठ हफ्ते तक OTT या किसी अन्य मंच पर रिलीज नहीं किया जाएगा
पीवीआर आईनॉक्स ने निर्माता मैडॉक फिल्म्स पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। छह मई को दोनों के बीच हुए समझौते के तहत यह फिल्म नौ मई को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसी के साथ इस समझौते में यह भी कहा गया था कि उसे उसके बाद आठ हफ्ते तक ओटीटी या किसी अन्य मंच पर रिलीज नहीं किया जाएगा। पीवीआर आईनॉक्स के वकील दिनयार मदोन ने दलील दी कि लेकिन निर्माताओं ने रिलीज से ठीक एक दिन पहले समझौता समाप्त कर दिया और 16 मई को ओटीटी रिलीज करने की घोषणा कर दी।

अचानक रद्द करने से इसकी ‘प्रतिष्ठा और साख प्रभावित’ होगी..
मैडॉक के वकील वेंकटेश धोंड ने कहा कि आठ सप्ताह का ‘स्थगन’ उपबंध केवल तभी लागू होगा जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि पीवीआर आईनॉक्स ने फिल्म का प्रचार करके, स्क्रीन आरक्षित करके और अपने उपभोक्ताओं को टिकट देकर अपने दायित्वों को पूरा किया है लेकिन अचानक रद्द करने से इसकी ‘प्रतिष्ठा और साख प्रभावित’ होगी। एक अंतरिम आदेश में उच्च न्यायालय ने मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर सिनेमाघरों में इसके रिलीज के आठ सप्ताह बाद तक किसी भी मंच पर फिल्म रिलीज करने से रोक दिया। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 16 जून को तय की है और मैडॉक को इस बीच अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
- Karnataka crime news : कर्नाटक में विदेशी महिला से दुष्कर्म
- Telangana : बकरीद को लेकर समन्वय बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
- Britain Central: मध्य एशिया पर ब्रिटेन की नजर
- Telangana : मल्काजगिरी में ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
- Hyderabad : हर फाइल के पीछे इंसान को याद रखें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री