తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : राजनाथ मलेशिया रवाना, करेंगे 12वीं आसियान रक्षामंत्री बैठक में शिरकत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : राजनाथ मलेशिया रवाना, करेंगे 12वीं आसियान रक्षामंत्री बैठक में शिरकत

नई दिल्ली,। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। यह बैठक एक नवंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में आयोजित की जाएगी। मलेशिया रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) ‘एक्स’ पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहा, वे इस वर्ष की एडीएमएम-प्लस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मलेशिया में होगी आसियान रक्षा मंत्री बैठक

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट करते हुए लिखा, मैं मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ‘एडीएमएम-प्लस के 15 वर्ष—चिंतन और आगे की राह तैयार करना’ विषय पर होने वाले मंच को संबोधित करूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक भी होगी, जिसमें सभी आसियान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री शामिल होंगे।

भारत-आसियान रक्षा सहयोग को मिलेगी नई गति

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को गति देना है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह की कई द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं, जिनमें एडीएमएम-प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों और मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ रणनीतिक व सुरक्षा विषयों पर चर्चा की जाएगी।

क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर केंद्रित चर्चा

उन्होंने कहा, मैं हिस्सा लेने वाले एडीएमएम-प्लस देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सहयोग पर, और मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ गहन बातचीत के लिए उत्सुक हूं। गौरतलब है कि एडीएमएम, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान का सर्वोच्च रक्षा परामर्श व सहयोगी मंच है।

एडीएमएम-प्लस: 18 देशों का रणनीतिक मंच

एडीएमएम-प्लस में आसियान के 10 सदस्य देश—ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम—के साथ आठ संवाद साझेदार देश— भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। यह बैठक क्षेत्रीय रक्षा सहयोग को और सशक्त करने एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और पारस्परिक विश्वास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Read More :

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870