తెలుగు | Epaper

National-राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर होगा मतदान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National-राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बुधवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा कर दी। इस चुनाव प्रक्रिया के तहत देश के 10 राज्यों से 37 राज्यसभा सांसदों का चयन किया जाएगा। आयोग के मुताबिक, इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वह अप्रैल 2026 में रिटायर होंगे।

10 राज्यों में खाली होंगी 37 सीटें

प्रेस नोट के अनुसार, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल (West Bengal) असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना (Telangana) से चुने गए कुल 37 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इसके चलते इन सभी सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 मार्च
  • मतदान: 16 मार्च
  • मतगणना: 16 मार्च, शाम 5 बजे

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी।

वोटिंग के लिए विशेष निर्देश

ईसीआई ने मतदान को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्धारित बैंगनी (वायलेट) रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा, जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। किसी अन्य पेन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, निष्पक्ष और सुचारु चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति समेत सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यसभा की संरचना और कार्यकाल

राज्यसभा को संसद का स्थायी सदन कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भंग नहीं होती। इसमें कुल 245 सदस्य होते हैं। इनमें से 233 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुने जाते हैं, जबकि 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है और हर दो साल में लगभग एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

लोकसभा से कैसे अलग है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है, जबकि लोकसभा निम्न सदन है। लोकसभा के सदस्यों का चुनाव जनता सीधे आम चुनाव के जरिए करती है और उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। वहीं, राज्यसभा सदस्यों का चुनाव राज्यों की विधानसभाओं के विधायक (MLA) करते हैं, इसलिए इसे अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली कहा जाता है।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870