Latest News : RJD ने मधेपुरा की 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Read Time:  1 min
RJD
RJD
FONT SIZE
GET APP

रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, चंद्रहास चौपाल को मिला टिकट, 17 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन

मधेपुरा की तीन विधानसभा सीटों आलमनगर, बिहारीगंज और सिंहेश्वर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल प्रदान किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

बिहारीगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने डॉ. रेणु कुमारी (Dr. Renu Kumari) कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। 63 वर्षीय डॉ. कुशवाहा कोइरी समुदाय से आती हैं। उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे बिहार की एक जानी-मानी कद्दावर नेता रही हैं

तीन बार बिहारीगंज से विधायक, एक बार खगड़िया से सांसद और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आरजेडी के पारंपरिक कैडर वोट के अलावा उन्हें अन्य जातियों और वर्गों से भी व्यापक समर्थन मिलेगा।

हार के बाद भी क्षेत्र में बनाए रखे सक्रियता

वहीं आलमनगर विधानसभा सीट से आरजेडी ने ई. नवीन कुमार पर भरोसा जताया है। 40 वर्षीय नवीन कुमार इंजीनियरिंग स्नातक हैं और निषाद समुदाय से संबंध रखते हैं। वे लंबे समय से आरजेडी से जुड़े हुए हैं। पिछला विधानसभा चुनाव भी पार्टी के टिकट पर लड़ा था।

हालांकि उस चुनाव में जीत नहीं मिली, लेकिन हार के बावजूद उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी। पिछड़ी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

चंद्रहास चौपाल को राजद ने दोबारा दिया टिकट

RJD

सिंहेश्वर विधानसभा सीट से विधायक चंद्रहास चौपाल को राजद ने दोबारा मौका दिया है। उन्हें मंगलवार की शाम पार्टी का सिंबल मिला। वे अब नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवास पर बैठक की।

17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संभावना है कि तीनों प्रत्याशी इसी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। घोषणा के बाद से दोनों क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश देखने को मिल रहा है।

अन्य पढ़ें: सुकमा में नक्सलियों का सरेंडर : 27 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

आरजेडी RJD को उम्मीद है कि ये दोनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाएंगे। बुधवार शाम तक मधेपुरा सदर सीट से प्रत्याशी फाइनल नहीं हुआ।

आरजेडी किसका पार्टी है?

राष्ट्रीय जनता दल ( संक्षिप्त रूप में आरजेडी ; अनुवाद : नेशनल पीपुल्स पार्टी ) एक भारतीय राजनीतिक दल है, जिसका मुख्यालय मुख्यतः बिहार राज्य में है। इस पार्टी की स्थापना 1997 में लालू प्रसाद यादव ने की थी।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता कौन है?

मनोज कुमार झा। मनोज कुमार झा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय संसद में राज्यसभा के सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य हैं। वे वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 15 मार्च 2018 को, वे बिहार राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।