తెలుగు | Epaper

Bihar- RJD की राष्ट्रीय बैठक 25 जनवरी को, तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- RJD की राष्ट्रीय बैठक 25 जनवरी को, तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 25 जनवरी को पटना में होने जा रही है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं राजद अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है।

लालू यादव करेंगे बैठक की अध्यक्षता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक पटना (Patna) के एक बड़े होटल में आयोजित की जाएगी, जिसमें 85 स्थायी सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को मिलाकर करीब 200 नेता शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी RJD के प्रतिनिधि पटना पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद लालू प्रसाद यादव करेंगे।

नेतृत्व को लेकर बड़े फैसलों की संभावना

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी के भविष्य, संगठनात्मक बदलाव और नेतृत्व को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीरता से विचार होगा।

तेजस्वी यादव को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो तेजस्वी यादव को पार्टी के अहम और रणनीतिक फैसले लेने का अधिकार मिल जाएगा। इससे संगठनात्मक स्तर पर उन्हें बड़ी भूमिका सौंपी जाएगी।

Read Also : UAE- आज भारत आएंगे यूएई राष्ट्रपति नाहयान, रणनीतिक समझौतों पर फोकस

युवा नेतृत्व को आगे लाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संगठन की जिम्मेदारी युवा नेतृत्व को सौंपने की तैयारी है। इसके साथ ही हाल के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी को दोबारा मजबूत करने की जरूरत भी इस फैसले की बड़ी वजह मानी जा रही है।

नई कार्यकारिणी गठन के बाद पहली बड़ी बैठक

यह बैठक सितंबर 2025 में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक होगी, इसलिए इसे संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाली अहम बैठक माना जा रहा है।

Read More :

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870