Rewa royalty: रीवा राजघराने की शाही शान: सबसे सुंदर राजकुमारी की कहानी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

रीवा राजघराने की राजकुमारी सिर्फ शाही खून की वारिस नहीं, बल्कि वह खूबसूरती, संस्कार और सादगी की मिसाल भी हैं। उनकी नैसर्गिक सुंदरता और शालीनता ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई है।

मोहिना कुमारी सिंह रीवा राजघराने की लाडली बेटी हैं। जिनका ग्लैमरस नहीं सादगी भरा अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। उनकी खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि वो अपने सिंपल से लुक से भी कई हसीनाओं को टक्कर दे देती हैं। पारंपरिक पोशाक के अलावा उनके साड़ी-सूट वाले लुक्स भी देखने लायक होते हैं।

मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह की बेटी मोहिना कुमारी किसी अप्सरा से कम नहीं हैं। एक समय पर वो टीवी सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी एक्टिंग और ग्लैमर का तड़का लगा चुकी हैं। लेकिन, अब वो फैशन और स्टाइल का चक्कर छोड़ हमेशा सादगी में ही दिखाई देती हैं।

2 बच्चों की मम्मी बन चुकी मोहिना का स्टाइलिश ड्रेसेस की जगह भारतीय पहनावे से प्रति प्यार उनकी तस्वीरों में साफ झलकता है। वो बेशक हमेशा सिंपल कपड़ों में दिखती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की उनका अंदाज बोरिंग है। तभी तो मोहिना की एक-एक तस्वीर पर लाखों लाइक आते हैं। आप भी देखें सुंदर-सी राजकुमारी के दिलकश लुक्स। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@ Mohena Kumari Singh)

सादगी देख नहीं हटेगी नजर

अब इस तस्वीर में ही देख लिजिए। ब्राउन और ब्लैक कॉटन की साड़ी में राजकुमारी बहुत सुंदर लग रही हैं। साड़ी का पल्लू ब्लैक कलर का है, जिस पर पीले और सफेद रंग की पत्तियां बनी हैं। जबकि साड़ी का स्कर्ट पोर्शन पीले कलर का है, जिसपर टाई-डाई प्रिंट दिख रहा है। बॉर्डर और ब्लाउज भी पल्लू के साथ मैचिंग दिखाई दिया।

राजपूती पोशाक में देसी अंदाज

मोहिना ने रेड और गोल्डन राजपूती पोशाक के साथ पिकं ओढ़नी लेकर लुक को कमाल का बना दिया। उन्होंने राउंड नेकलाइन वाली शॉर्ट कुर्ती पहनी है, जिसकी स्लीव मिड लेंथ है। कुर्ती के नेक एरिया और बॉर्डर को रेड, पिंक और गोल्डन कलर से यूनिक डिजाइन दिया गया है।

मोहिना के आउटफिट्स की तरह उनका मेकअप भी हमेशा सिंपल होता है। कई बार तो वो नो मेकअप लुक में भी तस्वीरें शेयर करती हैं। इस फोटो में ही देख लिजिए, कैसे वो पिंक साड़ी के साथ लाल बिंदी जोड़कर लुक को खास बना रही हैं। आंखों में काजल और बिल्कुल लाइट लिपस्टिक के अलावा उन्होंने फेस पर कुछ और नहीं लगाया है।

Read more:Yashasvi Jaiswal: संघर्षों को मात देकर चमका सितारा-यशस्वी जायसवाल की कहानी

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।