తెలుగు | Epaper

Rudrabhishek : सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Rudrabhishek : सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर। चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन (Sawan) माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को पूजन सामग्री अर्पित कर रुद्राभिषेक किया

शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया

पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया

मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

सावन की शुरुआत और अंत कब ?

आरंभ: 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार)

समाप्ति: 9 अगस्त 2025 (शनिवार)

सावन किस मौसम में है?

श्रावण मास भारत में मुख्यतः वर्षा ऋतु (Rainy Season) के दौरान आता है।

सावन में कितने सोमवार होते हैं?

आमतौर पर 4 या 5 सोमवार (सोमवार व्रत) होते हैं — यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह वर्ष कैसा है और सावन की शुरुआत किस दिन से होती है।

Also read: AP: सीएम नायडू ने छात्रों और अभिभावकों को दिए कई मंत्र

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870