Aadhaar card update : आधार यूजर्स के लिए जरूरी सूचना

Read Time:  1 min
Aadhaar card update
Aadhaar card update
FONT SIZE
GET APP

आधार अपडेट को लेकर UIDAI की सलाह

Aadhaar card update : अगर आपका आधार कार्ड बने 10 साल से ज्यादा हो गए हैं तो UIDAI ने उसे अपडेट करने की सलाह दी है। फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से आधार विवरण को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा 14 जून तक ही मुफ्त रहेगी।

अपडेट क्यों जरूरी है?

UIDAI के अनुसार आधार में सही और अपडेटेड जानकारी होना जरूरी है। 10 साल के दौरान किसी व्यक्ति का पता, फोटो या अन्य जानकारी बदल सकती है। गलत जानकारी होने पर बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और केवाईसी प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है।

अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी

कैसे करें अपडेट?

यूजर्स “माय आधार” पोर्टल के जरिए आसानी से अपने आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आधार (Aadhaar card update) नंबर से लॉगिन करके ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होता है और फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। पहचान और पते के प्रमाण के रूप में पैन कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।