Chhattisgarh : पड़ोसी पर शक बना हत्या की वजह

Read Time:  1 min
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
FONT SIZE
GET APP

सिर-चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले एक मामूली बात ने गंभीर रूप ले लिया, जब पत्नी से हंसकर बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कुल्हाड़ी से किया गया हमला

आरोपी ने गुस्से में आकर पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba District) में पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसी का आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी की हत्या कर दी

आरोपी ने पड़ोसी के सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है।

अब जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (Nandkumar Patel) (39 वर्ष) पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव देखा। लाश उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास बाड़ी में पड़ी हुई थी।

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: New Delhi- जर्मनी के चांसलर का पहला भारत दौरा, 12 को पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

जांच के दौरान आरोपी के घर पहुंचा स्निफर डॉग

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ घटनास्थल से सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पत्नी से हंसी-मजाक करता था पड़ोसी

जानकारी के अनुसार नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। लेकिन यह बात जयकंवर को पसंद नहीं थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने पत्नी और नंदकुमार को हंसी-मजाक करते और बातचीत करते देखा।

यह बात उसे बुरी लगी और इसी बात को लेकर नंदकुमार पटेल से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

कुल्हाड़ी से हमला कर ले ली जान

जयकंवर पड़ोसी नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से लगातार वार किए। इस हमले में नंदकुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया।

कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।