తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : लखीसराय में तनाव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : लखीसराय में तनाव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव

लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय से एनडीए उम्मीदवार (NDA Candidate) और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव और गोबर फेंकने की घटना सामने आई है। इस घटना ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास की बताई जा रही है।

काफिले पर पथराव और गोबर फेंकने से मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा (Vijay Sinha) मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोका और पत्थर व गोबर फेंकना शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला।

“हमले के पीछे आरजेडी समर्थकों का हाथ” – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस घटना के लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है,
“आरजेडी बूथ कैप्चरिंग की कोशिश कर रही थी, और जब हमने विरोध किया तो हमला किया गया। यह लोकतंत्र पर हमला है।”

स्थानीय प्रशासन पर भी बरसे डिप्टी सीएम

विजय सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, लखीसराय का एसपी एकदम कायर और कमजोर है, वह आरजेडी के दबाव में काम कर रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया तो वे गांव में ही अनशन पर बैठ जाएंगे।

केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार से केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की ताकि मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रखने का समय है और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

इलाके में तनाव, स्थिति नियंत्रण में बताई गई

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870