తెలుగు | Epaper

Jharkhand : बेटे की सफलता का जश्न मातम में बदला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jharkhand : बेटे की सफलता का जश्न मातम में बदला

बेटा बना CA, परिवार में जश्न का माहौल

  • गुमला जिले में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के लिए 6 जुलाई की सुबह बेहद खास थी। घर में खुशी का माहौल था क्योंकि परिवार का बेटा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में सफल हुआ था। पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी जा रही थी, रिश्तेदार बधाई देने पहुंच रहे थे और घर में जश्न की तैयारियाँ जोरों पर थीं।
  • झारखंड (Jharkhand) के गुमला में प्रसिद्ध व्यापारी विनोद (Vinod) जाजोदिया की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर दिख रहे हैं. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

झारखंड Jharkhand के गुमला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने शहर के जाने-माने व्यवसायी की हत्या कर दी. मृतक का नाम विनोद जाजोदिया है. यह घटना गुमला के सिसई रोड पर हुई, जहां विनोद जाजोदिया का प्रसिद्ध ‘जाजोदिया स्टोर’ है।

सरेआम एक व्यवसायी की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे Jharkhand गुमला जिले में हड़कंप मचा दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है. इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिवार में मचा कोहराम

विनोद जाजोदिया की हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीन अपराधी दिख रहे हैं. एक अपराधी धारदार हथियार ‘भुजाली’ से हमला करता दिख रहा है, जबकि दो अन्य रेकी कर रहे हैं।

यह घटना तब हुई, जब जाजोदिया परिवार खुशियों का जश्न मना रहा था. दरअसल, रविवार को ही विनोद जाजोदिया के बेटे गोविंद जाजोदिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा पास की थी. बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक मिली विनोद की हत्या की खबर ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

गर्दन, चेहरे और शरीर पर वार

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम विनोद जाजोदिया अपने घर के सामने स्थित एक किराने की दुकान से ब्रेड खरीदकर लौट रहे थे. सड़क पार कर वे अपने घर की ओर जा ही रहे थे, तभी पीछे से आए एक अपराधी ने उन पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अपराधी ने उनकी गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल विनोद जाजोदिया को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. गुमला के व्यवसायी समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Read Also: Jharkhand : नितिन गडकरी ने दी 2460 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870