Cooler Tips: कूलर देगा एसी जैसी ठंडी हवा, बस पानी में डाल ये 2 चीजें

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

गर्मियों के मौसम में लोग गर्म हवा से परेशान रहते हैं. गर्मियों ने अपना असली रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में कूलर से भी एसी जैसी हवा मिल सकती है. इसके लिए एक ट्रिक अपनानी होगी।

कूलर के लिए खास टिप्स

अगर आप गर्मियों में कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे कमरे के अंदर रखने की बजाय इसे ऐसी जगह पर रखें जहां से हवा बाहर निकल सके. इस तरह से कमरा अच्छे से ठंडा हो जाता है. कूलर कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालकर ठंडा कर देता है।

ये चीजें कर देंगी ठंडक डबल (Cooler Tips)

कूलर से अगर एसी जैसी ठंडी हवा चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए जो आपको घर में आसानी से मिल जाएंगी. ये दो चीजें हैं बर्फ और नमक. इन दोनों चीजों से आपका कमरा एकदम ठंडा हो जाएगा. जब आपको लगे कि आपका कूलर कमरे को ठंडा नहीं कर रहा है तो बर्फ पर नमक डालकर उसे कूल में डाल दें. इससे एक तो आपके कमरे की हवा ठंडी हो जाएगी और दूसरा नमक बर्फ को जल्दी से पिघलने भी नहीं देता है।

कूलर के फायदे (Benefits Of Cooler)

1- एसी से ज्यादा कूलर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. एसी कमरे की हवा को ड्राई कर देता है जबकि कूलर के इस्तेमाल से कमरे में ह्यूमिडिटी बनी रहती है. जिसकी वजह से स्किन ड्राइनेस की परेशानी नहीं होती है।

2- छोटी जगहों के लिए कूलर का इस्तेमाल सबसे बेस्ट है. छोटी जगह पर एसी की जरूरत नहीं होती है कूलर की ठंडा करने का काम कर देता है. आजकल कॉम्पैक्ट कूलर आने लगे हैं जो आसानी से कहीं भी फिट हो जाते हैं।

3-  कूलर से आने वाली ठंडी हवा से नींद में सुधार होता है. आपका तनाव भी इससे काफी कम होता है. जब आप सुबह उठते हैं तो एकदम फ्रेश होते हैं, आपकी नींद की क्वालिटी भी इससे बेहतर होती है।

4- कूलर आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. ये कमरे के अंदर की एयर क्वालिटी को सुधार देता है और जहरीली हवा से राहत दिलाता है. गर्मी के मौसम में एयर क्वालिटी बेहतर होने से शरीर भी कई बीमारियों का शिकार नहीं होता है. इससे सांस से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव होता है।

5- कूलर एसी की तुलना में पर्यावरण के लिए भी बेहतर है. ये एसी की तुलना में कम कार्बन फुटप्रिंट छोड़ता है क्योंकि इसमें हानिकारक रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल नहीं होता है।

6- एसी की तुलना में कूलर आपकी जेब पर  ज्यादा असर नहीं देता है. इसकी कीमत एसी की तुलना में काफी कम होती है. हर कोई एसी नहीं खरीद सकता है लेकिन कूलर लोग गर्मियों में फिर भी खरीद लेते हैं।

7- कूलर एसी की तुलना में बिजली भी बचाता है. कूलर से कम बिजली खर्च होती है. जिससे आपका बिल बचता है और आपकी जेब पर गर्मियों में ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

Read more:Hacks : भोजन पकाते समय रसोई घर में होगा ठंड का एहसास, जानिए क्या करना होगा

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।