తెలుగు | Epaper

Bengaluru : कोगिलू गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई से कांग्रेस में मचा घमासान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bengaluru : कोगिलू गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई से कांग्रेस में मचा घमासान

नई दिल्ली,। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चलाए गए डिमोलिशन ड्राइव (Demolition drive) ने कांग्रेस के अंदर मतभेद उजागर कर दिए हैं। विरोध प्रदर्शन, विपक्षी दलों की आलोचना और पार्टी के अंदरखाने में उठ रही आवाजों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक सरकार को संयम और संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी है। यह पूरा मामला बेंगलुरु के बाहरी इलाके में येलहंका के पास कोगिलू गांव (Kogilu Village) का है।

कोगिलू गांव की कार्रवाई से कांग्रेस में खलबली

कोगिलू गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विपक्ष के हमलों के साथ-साथ कांग्रेस के अंदर से भी असहज सवाल उठने लगे हैं, जिससे कर्नाटक सरकार बचाव के मोड में आ गई है।

कांग्रेस आलाकमान की सख्त नसीहत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने शनिवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से इस मुद्दे पर बात की। वेणुगोपाल ने कोगिलू गांव से लोगों को हटाने की कार्रवाई पर गहरी चिंता जताई और कहा कि ऐसे कदमों में ज्यादा सावधानी और संवेदनशीलता जरूरी होती है।

मानवीय पहलू को प्राथमिकता देने पर जोर

वेणुगोपाल ने साफ कहा कि फैसलों में मानवीय कीमत को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इस पूरी कार्रवाई के तरीके को लेकर सहज नहीं है। सीएम और डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित परिवारों से संवाद, शिकायत निवारण और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।

एसडीपीआई और स्थानीय लोगों का विरोध

इस बीच सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कमजोर और गरीब परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर कर दिया गया। उन्होंने तत्काल पुनर्वास, अस्थायी आश्रय और बुनियादी सुविधाओं की मांग की।

सरकार पर दोहरी राजनीति का आरोप

एसडीपीआई के कर्नाटक महासचिव मुजाहिद पाशा ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस वही बेदखली की राजनीति अपना रही है, जिसकी वह पहले आलोचना करती रही है। उन्होंने इस दावे को भी खारिज किया कि वहां रहने वाले लोग अवैध प्रवासी थे।

सीएम सिद्धारमैया का कार्रवाई पर बचाव

सीएम सिद्धारमैया ने कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि कोगिलू बदवाने क्षेत्र की जमीन कचरा डंपिंग साइट है और उस पर अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने बताया कि कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कार्रवाई जरूरी हो गई।

राहत और अस्थायी व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त को प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय, भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से सभी के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

डीके शिवकुमार का पलटवार

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने केरल के सीएम पिनराई विजयन की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सार्वजनिक भूमि की रक्षा के लिए की गई है और किसी समुदाय को निशाना बनाने का सवाल नहीं है।

Read also : Nandyala road accident : नांदयाल सड़क हादसा: कार–बस टक्कर में हैदराबाद के 4 लोगों की मौत

‘बुलडोजर जस्टिस’ के आरोप खारिज

शिवकुमार ने ‘बुलडोजर जस्टिस’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार बल प्रयोग नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा कर रही है। उनका बयान पिनराई विजयन के उस पोस्ट के बाद आया, जिसमें उन्होंने इस कार्रवाई की तुलना यूपी मॉडल से की थी।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870